देश

महाराष्ट्र: सरकारी योजना के प्रचार में सामने आई लापता पिता की तस्वीर, बेटा पहुंचा पुलिस के पास

Maharashtra News: मामला महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़ा हुआ है। योजना के सरकारी विज्ञापन पर छपी एक तस्वीर को लेकर एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वह उसके पिता हैं, जो तीन साल से लापता हैं। व्यक्ति ने पुणे पुलिस के समक्ष प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

Image

लापता पिता की तस्वीर सामने आने के बाद बेटे ने दर्ज कराई प्राथमिकी।

Photo : iStock

Maharashtra News: महाराष्ट्र से एक अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां सरकारी योजना के प्रचार के लिए जारी विज्ञापन में एक बेटे को अपने लापता पिता की तस्वीर दिख गई। इसके बाद बेटा अपने पिता को खोजते हुए पुलिस के पास पहुंचा है। मामला महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के सरकारी पोस्टर को सत्तारूढ़ शिवसेना ने अपने सोशल मीडिया मंच पर साझा किया है। इसके बाद एक व्यक्ति ने पुणे पुलिस से संपर्क कर दावा किया है कि पोस्टर में दिख रहा व्यक्ति उसका पिता है जो तीन साल से लापता है।

शिक्रापुर निवासी भरत ताम्बे ने कहा कि पुलिस और राज्य सरकार को इंस्टाग्राम पर जारी विज्ञापन की विस्तृत जांच करनी चाहिए और पता लगाना चाहिए कि किन परिस्थितियों में उनके पिता 68 वर्षीय ज्ञानेश्वर तात्बे की तस्वीर खींची गई ताकि उनका पता लगाकर परिवार से मिलाया जा सके।

तस्वीर सामने आने के बाद दर्ज कराई प्राथमिकी

एक भोजनालय के मालिक भरत ताम्बे ने सोमवार को कहा, मेरे एक मित्र ने विज्ञापन के बारे में बताया और स्क्रीनशॉट भेजा। मेरे पिता पिछले तीन साल से लापता हैं। मैंने उनके लापता होने की प्राथमिकी शिक्रापुर थाना में दर्ज कराई है। अधिकारियों और राज्य सरकार को मेरे पिता का पता लगाना चाहिए। जिस सोशल मीडिया पोस्ट में मेरे पिता की तस्वीर दिखाई दी थी उसे अब हटा लिया गया है। उन्होंने कहा, हमने शुरुआत में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी क्योंकि मेरे पिता की आदत बिना बताए रिश्तेदारों के घर जाने की थी। वह कुछ दिनों में लौट आते थे। संभव है कि यह तस्वीर अलांडी से पंढरपुर तक की वाडी (भगवान विट्ठल श्रद्धालु पैदल यात्रा) में ली गई हो।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिक्रापुर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दीपरत्न गायकवाड ने कहा कि लापता होने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद ज्ञानेश्वर ताम्बे का पता लगाने के लिए दो टीम बनाई गई है। गायकवाड ने कहा, हम पंढरपुर और अलांडी में ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि परिवार ने आशंका जताई है कि तस्वीर वाडी के दौरान ली गई हो सकती है। हम और सुराग के लिए यह भी जांच कर रहे हैं कि तस्वीर विज्ञापन में कैसे आई।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

परिसीमन बिल पर राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख बोले- इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा

परिसीमन बिल पर राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख बोले- इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं!  भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित

परिसीमन बिल पर कैसे टूटी INDIA ब्लॉक की एकजुटता? जानें भाजपा के विपक्षी खेमे में सेंध लगाने की पूरी कहानी

परिसीमन बिल पर कैसे टूटी INDIA ब्लॉक की एकजुटता? जानें भाजपा के विपक्षी खेमे में सेंध लगाने की पूरी कहानी