देश

मथुरा में अब नए अंदाज में देख सकेंगे भगवान श्री कृष्ण की लीला, सीएम योगी ने लाइट एंड साउंड शो का किया लोकार्पण, देखें तस्वीरें

श्री कृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का अब नए अंदाज में देखने का मौका मिलेगा। क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइट एंड साउंड शो शुभारंभ कर दिया।

Image

भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का एहसास कराएगा 'लाइट एंड साउंड शो'

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का अब नए अंदाज में देख सकेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइट एंड साउंड शो शुभारंभ कर दिया। लाइट एंड साउंड शो को देखकर श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण लीलाओं का एहसास भी कर सकेंगे। लाइट एंड साउंड शो को एक बार में 250 लोग देख सकेंगे। इसके प्रतिदिन दो शो होंगे। प्रत्येक शो 30 -30 मिनट के होंगे। पहला शो रात 8 बजे और दूसरा शो रात 8:30 बजे शुरू होगा।

Krishna Leela Light and Sound Show

मथुरा में कृष्ण लीला पर लाइट एंड साउंड शो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा दौरे पर हैं। विशाल जनसभा और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद सीएम योगी भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन- पूजन किया।

Krishna Leela Light and Sound Show

मथुरा में कृष्ण लीला पर लाइट एंड साउंड शो

मुख्यमंत्री ने यहां गर्भगृह और भागवत भवन के भी दर्शन किए। करीब 20 मिनट मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री लीला मंच पर पहुंचे। यहां पर सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए लेज़र लाइट एंड साउंड शो और लीला मंच का लोकार्पण किया।

Krishna Leela Light and Sound Show

मथुरा में कृष्ण लीला पर लाइट एंड साउंड शो

सीएम योगी ने लाइट एंड साउंड शो के जरिए प्रदर्शित की जाने वाली श्री कृष्ण लीलाओं का भी आनंद लिया। वह यहां करीब 30 मिनट रुके। लाइट एंड साउंड शो में 6 प्रोजेक्टर के जरिए भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर कुरुक्षेत्र में दिए गए संदेश तक को नए अंदाज में प्रदर्शित किया गया है।

Krishna Leela Light and Sound Show

मथुरा में कृष्ण लीला पर लाइट एंड साउंड शो

लेजर लाइट से निकलने वाली विद्युत की रंग- बिरंगी किरणें जब श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर में बिखरी तो परिसर में मौजूद सभी लोगों को एक नई आभा का एहसास हुआ। बता दें कि श्री कृष्ण जन्मस्थान पर लाइट एंड साउंड शो के प्रतिदिन दो शो चलेंगे। लाइट एंड साउंड शो को एक बार में 250 दर्शक देख सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article