हत्या-धमकी बंद करो: लेह हिंसा पर सरकार पर बरसे राहुल गांधी, कहा- सोनम वांगचुक को जेल में डाल दिया

वांगचुक, लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और केंद्रशासित प्रदेश को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर ‘लेह एपेक्स बॉडी’ और ‘करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस’ द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का मुख्य चेहरा रहे हैं। हिंसा के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लेह हिंसा के लिए मोदी सरकार को दोषी ठहराते हुए बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोग और उनकी संस्कृति और परंपराएं भाजपा और आरएसएस के निशाने पर हैं। लद्दाख को उसका हक मिलना चाहिए। हत्या और हिंसा बंद होनी चाहिए।

End of Feed