
Cyclone Mocha Tracker LIVE Updates: कहां-कहां दिखेगा चक्रवात मोचा का प्रभाव? 8 मई से 12 मई तक भारी बारिश
Cyclone Mocha Live Tracker, Weather Forecast Today in Odisha, West Bengal, Kolkata Live Update: हिंदुस्तान के कुछ हिस्सों को फिर से एक चक्रवाती तूफान दहला सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में चेताया है। आगाह करते हुए कहा है कि नौ मई, 2023 के आस-पास बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बनने के आसार हैं। संभावित चक्रवाती तूफान को 'मोचा' नाम दिया गया है। आईएमडी के मुताबिक, छह मई के पास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो सकता है। आगे चक्रवाती सर्कुलेशन के आठ मई को दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव में केंद्रित होने की भविष्यवाणी की गई। फिर बंगाल की खाड़ी के मध्य की ओर करीब उत्तर की ओर बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है। नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए पल-पल के अपडेट्सः