देश

Shimla Landslide: शिमला में लैंड स्लाइड, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, Live Video देख दहल जायेंगे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 15, 2023, 07:23 PM IST

landslide in shimla: शिमला में लैंड स्लाइड की घटना सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि 6 से अधिक मकान चपेट में आ गए हैं जिसमें कुछ लोगों के दबने की आशंका जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच राज्य की राजधानी शिमला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताते हैं कि यहां एक स्लाटर हाउस गिर गया है, घटना शिमला के कृष्णा नगर इलाके में सामने आई है, हादसे में छह से अधिक मकान चपेट में आ गए हैं जिसमें कुछ लोगों के दबे होने की बात भी सामने आ रही है।

स्लाटर हाउस शिमला के कृष्णागर में है जो भूस्खलन की घटना के बाद जमीदोज हो गया है, पहले एक पेड़ भवन पर गिरा और देखते ही देखते अन्य भवन भी नीचे जा गिरे। इसके साथ अन्य भवन भी चपेट में आगये है ऐसी आशंका है कि स्लॉटर हाउस में काम करने वाले कई मजदूर इसके साथ ही दबे हो सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में बारिश से हुई भारी तबाही

गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में बारिश से हुई भारी तबाही के बीच कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 14 लोगों की मौत शिमला में हुईं भूस्खलन की दो घटनाओं में हुई। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर भूस्खलन हुए, जिसके चलते कई मुख्य सड़कें बंद हो गईं और कई घर ढह गए। राज्य की राजधानी शिमला में दो जगह भूस्खलन हुआ, जहां से 14 शव बरामद किए गए। अधिकारियों ने कहा कि समर हिल क्षेत्र के भूस्खलन प्रभावित शिव मंदिर के मलबे के नीचे और भी लोग फंसे हो सकते हैं। सावन महीने के एक महत्वपूर्ण दिन पर पूजा करने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण शिमला में बचाव अभियान में बाधा आ रही है। कई हिस्सों में रविवार रात से बिजली नहीं है क्योंकि भूस्खलन और पेड़ों के उखड़ने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article