तेलंगाना का कोंडारेड्डीपल्ली: दक्षिण भारत का पहला पूर्णतः सौर ऊर्जा संचालित गांव

कोंडारेड्डीपल्ली अब न केवल ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, बल्कि यह परियोजना अन्य राज्यों और गांवों के लिए भी प्रेरणा का मॉडल बन गई है। हरित ऊर्जा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम भारत की सतत विकास नीति और नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य हासिल करने में एक ठोस योगदान देगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का पैतृक गांव कोंडारेड्डीपल्ली अब दक्षिण भारत का पहला पूर्णतः सौर ऊर्जा संचालित गांव बन गया है। राज्य सरकार के हरित ऊर्जा मिशन के तहत यह परियोजना पूरी हुई है, जो ग्रामीण विकास और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

solar villege

सौर ऊर्जा संचालित गांव बना कोंडारेड्डीपल्ली (फोटो- @KondalAnumula)

End of Feed