PM मोदी ने किश्तवाड़ त्रासदी को लेकर CM अब्दुल्ला और LG सिन्हा से की बात; हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Kishtwar cloudburst: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को किश्तवाड़ त्रासदी को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा घायल हो गए।

Kishtwar cloudburst: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को किश्तवाड़ त्रासदी को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

Kishtwar Cloudburst

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल (फोटो साभार: AP)

PM मोदी ने स्थिति का लिया जायजा

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री अब्दुल्ला और राज्यपाल सिन्हा से बात कर किश्तवाड़ की स्थिति का जायजा लिया और हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने बताया कि मुझे अभी-अभी पीएम मोदी का फोन आया। मैंने उन्हें किश्तवाड़ की स्थिति और प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। मेरी सरकार और इस दुखद बादल फटने से प्रभावित लोग उनके समर्थन और केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई सभी सहायता के लिए आभारी हैं।

End of Feed