Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में एक्टर विजय के एक और नेता पर FIR, कई गंभीर धाराओं में आधव अर्जुन के खिलाफ हुआ मुकदमा

Karur Stampede: टीवीके अभियान प्रबंधन महासचिव, आधव अर्जुन के खिलाफ उत्तर क्षेत्र साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में धारा 47/2025 के तहत धारा 192, 196 (1) (बी), 197 (1) (डी), 353 (1) (बी) और बीएनएस की 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।​​

Karur Stampede: करूर भगदड़ मामले में पुलिस ने एक्टर विजय की पार्टी के एक और नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीवीके (तमिऴगगा वेत्रि कजगम) के अभियान प्रबंधन महासचिव आधव अर्जुन के खिलाफ उत्तर क्षेत्र साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। टीवीके अभियान प्रबंधन महासचिव, आधव अर्जुन के खिलाफ उत्तर क्षेत्र साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में धारा 47/2025 के तहत धारा 192, 196 (1) (बी), 197 (1) (डी), 353 (1) (बी) और बीएनएस की 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने मामले को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

End of Feed