देश

कंगना रनौत का बड़ा दावा, 'अब तेजी के साथ तीसरे नंबर पर जा रही है भारत की अर्थव्यवस्था'

कंगना रनौत ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा दावा करते हुए ये कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था अब तेजी के साथ तीसरे नंबर पर जा रही है। उन्होंने ये कहा कि 10 साल पहले 11वें पायदान पर रही भारत की अर्थव्यवस्था, अब 5वें नंबर पर है। उन्होंने विकसित भारत बनाने को लेकर भी कई बात कही।

Image

कंगना रनौत, सांसद, मंडी।

Kangana Ranaut on Economy of India: हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत ने शुक्रवार को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने बजट और केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रमुखता से अपने विचार रखे। कंगना ने कहा कि दस साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 11वें पायदान पर थी, जो अब 5वें नंबर पर आ चुकी है।

'भारतीय अर्थव्यवस्था अब तेजी के साथ तीसरे नंबर पर जा रही है'

कंगना ने अपने भाषण की शुरुआत नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए की। उन्होंने कहा कि 'मैं पहली बार हिमाचल की मंडी सीट से सांसद चुनकर संसद पहुंची हूं। मुझे इस बात का एहसास है कि 18वीं लोकसभा कोई आम लोकसभा नहीं है। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर पिछले 60 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है मैं उन्हें बधाई देती हूं।'

उन्होंने आगे कहा कि 'भारत की जनता ने स्थिर और सहज सरकार को चुना है। वह भी बधाई के पात्र हैं। 10 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 11वें पायदान पर थी, जो अब 5वें नंबर पर आ चुकी है। यह अब तेजी के साथ तीसरे नंबर पर जा रही है।'

बजट 2024 पर बोलते हुए कंगना ने विकसित भारत का किया जिक्र

कंगना ने बजट 2024 पर बोलते हुए कहा कि मैं इस बजट का स्वागत करती हूं। यह बजट सभी वर्गों को शक्ति प्रदान करेगा। इस बजट से हमारी अर्थव्यवस्था को तीव्रता मिलेगी। इस बजट से हम 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के करीब पहुंचेगे।

कंगना ने हिमाचल में कांग्रेस सुक्खू सरकार पर हमला करते हुए कहा, 'पिछले साल हिमाचल में एक बहुत बड़ा प्राकृतिक संकट आया था, जिसकी वजह से लोगों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। प्रदेश अभी भी उस त्रासदी से बाहर नहीं आ सका है, जिसकी मूल वजह वहां की कांग्रेस सरकार है। उनकी भ्रष्टाचार नीतियों की वजह से लोग आपदा के प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाए हैं।'

निर्मला सीतारमण को कंगना रनौत ने कहा- धन्यवाद

कंगना ने आगे कहा कि 'मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने हिमाचल के लिए एक राहत पैकेज की घोषणा की। जितना काम हिमाचल में बीते 10 सालों में हुआ है, उतना भारत की आजादी के 60 साल तक नहीं हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के कार्यकाल में ग्रामीण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हिमाचल में सड़कों का निर्माण करवाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हमारे क्षेत्र को एम्स, ट्रिपल आईटी आईआईएम जैसी वैश्विक संस्थान दी। प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन मिली है।

उन्होंने आगे कहा कि 'केंद्र सरकार ने हिमाचल को साढ़े तीन हजार करोड़ की लागत का हाईवे दिया है, जिसमें 5 से ज्यादा टर्नल और 37 से ज्यादा ब्रिज शामिल हैं। प्रदेश को वैश्विक स्तर की इन्फ्रास्ट्रक्चर मिली है। 9 किमी की अटल टनल विश्व की सबसे बड़ी टनल है। 11 हजार करोड़ के हाइडल प्रोजेक्ट हिमाचल को दिए है, मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला और आयुष्मान योजना से लाखों लोगों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।'

कंगना रनौत ने 6 मिनट 44 सेकंड के अपने पहले भाषण के अंत में महिला आरक्षण बिल पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि 'जब मैं लोकसभा में आई थी, तो महिला आरक्षण बिल पारित हुआ था, जो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें सशक्त करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल के मंडी क्षेत्र में एक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने के बाद पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल को लाभ पहुंचेगा।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'