देश

स्पा सेंटर में महिला कर्मचारी की मौत से मचा हड़कंप, जांच के बाद पुलिस ने खोले कई राज

जूनागढ़ के झांझरडा चौकड़ी इलाके में एक स्पा सेंटर में काम करने वाली 36 वर्षीय महिला, बबीता शोभित ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि महिला ने महज 10 दिन पहले ही ‘नेचरल स्पा’ में काम शुरू किया था और उसका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था, जो नियमों का उल्लंघन है। पुलिस अब स्पा संचालकों की जिम्मेदारी और लापरवाही की भी जांच कर रही है।

Image

जूनागढ़ के स्पा सेंटर में काम करने वालीं महिला ने की आत्महत्या।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जूनागढ़ शहर के झांझरडा चौकड़ी इलाके में स्थित एक स्पा सेंटर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां काम करने वाली 36 वर्षीय महिला कर्मचारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी बबीता शोभित के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की गंभीरता से तफ्तीश शुरू कर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और पुलिस वेरिफिकेशन पर सवाल

जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि बबीता ने महज दस दिन पहले ही 'नेचरल स्पा' में नौकरी शुरू की थी। नियमों के मुताबिक, किसी भी बाहरी कर्मचारी की नियुक्ति पर स्थानीय पुलिस को सूचित करना और उसका वेरिफिकेशन (सत्यापन) कराना अनिवार्य होता है, लेकिन स्पा संचालकों ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था। पुलिस अब इस बिंदु पर भी कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है कि आखिर बिना रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन के कर्मचारी को काम पर क्यों रखा गया।

परिजनों की तलाश और जांच के दायरे में स्पा सेंटर

मृतका शादीशुदा थी और उत्तर प्रदेश की मूल निवासी थी। वह जूनागढ़ किन परिस्थितियों में पहुंची और उसकी आत्महत्या के पीछे का असली कारण क्या था, इसे लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। पुलिस बबीता के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है ताकि उसके निजी जीवन से जुड़ी जानकारियां मिल सकें। इस घटना ने शहर में चल रहे 20 से अधिक स्पा सेंटरों की कार्यप्रणाली और वहां काम करने वाले दूसरे राज्यों के युवक-युवतियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article