नड्डा की 'स्पेशल-38' में तारिक मंसूर भीः AMU, पसमांदा और पढ़े-लिखे मुस्लिमों से कनेक्शन, समझें- BJP का प्लान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 29, 2023, 05:06 PM IST

Who is Tariq Mansoor: वैसे, कम ही लोग जानते हैं कि मंसूर एएमयू को "मध्यम मार्ग" पर चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने इसके अलावा मुगल राजकुमार दारा शिकोह की शिक्षाओं (हिंदू-मुस्लिम एकता और शांति पर) को बढ़ावा देने के लिए आरएसएस के साथ मिलकर काम भी किया है।

Who is Tariq Mansoor: साल 2024 के आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नई टीम का शनिवार (29 जुलाई, 2023) को ऐलान हुआ। पार्टी चीफ जेपी नड्डा के नेतृत्व वाले इस दल में कुल 38 चेहरे हैं। दो-चार नामों को छोड़ दें तो अधिकतर लोग पार्टी के पुराने और प्रतिबद्ध नेता ही हैं। हालांकि, इस स्पेशल-38 टीम में जिन नामों की सर्वाधिक चर्चा हुई, उनमें तारिक मंसूर भी हैं। उनका अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), पसमांदा और पढ़े-लिखे मुस्लिमों से सीधा कनेक्शन है।

BJP Special 38

तारिक मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के वीसी रह चुके हैं। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

वह एएमयू (एनआरसी और सीएए विरोधी प्रदर्शनों का स्थल भी रहा) के वाइस चांसलर (वीसी) रह चुके हैं। बीजेपी उनके जरिए पसमांदा मुसलमानों और पढ़े-लिखे मुस्लिमों के बीच अपनी पैठ को मजबूत करना चाहती है। मंसूर यूपी विधान परिषद के लिए चुने जा चुके हैं और बीते कुछ बरसों में वह बीजेपी की ओर से इस पद के लिए चुने गए चौथे मुस्लिम थे।

End of Feed