देश

'अमेरिका जाने के बारे में सोचे भी नहीं सिर्फ धोखा ही और कुछ नहीं' US से लौटे शख्स ने बताई आप-बीती

Deportees from USA: अमेरिका से लौटे जितेंद्र सिंह ने अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि 'हमारे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया बेड़ियां में जकड़ कर अमेरिका से हमें भारत लाया गया'

Image

अमेरिका से अप्रवासी डिपोर्ट

Deportees from America: जितेंद्र सिंह ने कहा हमारे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया बेड़ियां में जकड़ कर अमेरिका से हमें भारत लाया गया, रास्ते में भी बेड़ियां लगा कर रखी गई वॉशरूम जाने तक के लिए गाली दी जाती थी कॉलर पकड़ कर ले जाया जाता था खाने के लिए पानी और चिप्स के पैकेट दिए गए, 17 सितंबर को मैं मुंबई से गया था 27 नवम्बर मैने बॉर्डर क्रॉस किया था।

कहा कि 13 फरवरी को रात में ही हमें बेड़ियां लगा दी गई थी और जब यहां फ्लाइट उतरने वाली थी उससे पहले बेड़ियां खोल दी गई थी, सुनहरे भविष्य का सपना लेकर मैं गया था मैंने कोई गुनाह तो नहीं किया था लेकिन ऐसा हमारे साथ क्यों हुआ?

'डोंकी रूट से जब हम गए थे वह बहुत खतरनाक सफर था'

डोंकी रूट से जब हम गए थे वह बहुत खतरनाक सफर था पनामा रूट से हम गए थे हमने रास्ते में लाचे भी देखी जो डोनकर हमारे साथ है वह सेफ डोंकी नहीं थे हमें कहा गया था कि बाय एयर भेजा जाएगा लेकिन ऐसा नहीं था बहुत सारे लोग रास्ते में भी मर जाते हैं लोग कुछ लोगों के हाथ पैर भी टूट जाते हैं मैं बाकी लोगों को कहना चाहूंगा कि वो अमेरिका जाने के बारे में सोचे भी नहीं सिर्फ धोखा ही और कुछ नहीं है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article