जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश

दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया। कोर्ट ने CCTV फुटेज सुरक्षित रखने और महिला पत्रकारों पर कथित हमले की जांच के संकेत दिए।

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के दिल्ली पुलिस के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इस मामले में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जा सके। कोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों को भी उपलब्ध वीडियो सुरक्षित रखने को कहा है।

Supreme Court SCIGOV

सुप्रीम कोर्ट

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से यह भी पूछा कि क्या यह निर्णय अदालत की कुछ मौखिक टिप्पणियों के कारण लिया गया था या फिर जंतर-मंतर को आम प्रदर्शन स्थल के रूप में इस्तेमाल करने की उपयोगिता पर विचार करने के बाद फैसला किया गया।

End of Feed