Jammu & Kashmir: राजौरी के सियालसूई में बाढ़ में तीन मासूम बहे, दो की मौत

इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है, और गांव के लोग इस कठिन घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट के सियालसूई क्षेत्र के मुहू गांव में अचानक आई बाढ़ और बारिश के कारण तेज बहाव में तीन बच्चे बह गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। एक बच्ची को स्थानीय लोगों ने समय रहते बचा लिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 14 साल के रकाफत अली पुत्र मोहम्मद शबीर और 11 साल की सफीना कौसर पुत्री मोहम्मद कबीर के रूप में हुई है। वहीं, रकाफत की बहन 13 साल की फरजाना कौसर को ग्रामीणों ने बहाव में बहने से ऐन वक्त पर बचा लिया।

flood in sial sui rajouri

राजौरी में बाढ़

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे गांव के पास स्थित नाले के किनारे मवेशी चरा रहे थे, तभी ऊपरी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। बहाव इतना तेज था कि बच्चे संभल नहीं पाए और रकाफत तथा सफीना उसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों को नहीं बचाया जा सका।

End of Feed