देश

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और DSP शहीद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 07:58 PM IST

Anantnag Jammu Kashmir Encounter:जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभड़े में तीन अधिकारी शहीद हो गए हैं, साल 2020 के बाद से जम्मू और कश्मीर में ये पहली घटना है जिसमें किसी अधिकारी की जान गई है।

Image

अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल सहित सुरक्षा बल के तीन अधिकारी शहीद (फाइल फोटो)

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल सहित सुरक्षा बल के तीन अधिकारी शहीद हो गये। अधिकारियों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मृत्यु हो गई, उन्होंने बताया कि भट की मृत्यु अत्यधिक खून बह जाने के कारण हुई।

अधिकारियों ने बताया कि गाडोले इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान मंगलवार शाम को शुरू हुआ था, लेकिन रात में इसे रोक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह आतंकवादियों की तलाश फिर शुरू की गई जब सूचना मिली कि उन्हें एक ठिकाने पर देखा गया है।

सेना के कर्नल अपने दल का नेतृत्व कर थे, जिसने आतंकियों पर हमला बोल दिया। हालांकि, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!