देश

Video: जम्मू कश्मीर में बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, किश्तवाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को मिली 30 फीट गहरी गुफा

किश्तवाड़ में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है। इसमें सेना के पैरा कमांडो, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित और अधिक बलों को शामिल किया गया है तथा ड्रोन तैनात करने के साथ घेराबंदी को मजबूत किया गया है तथा तलाश अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकवादी भागने न पाएं।

Image

गुफा के अंदर आतंकियों का ठिकाना (फोटो- Times Now)

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के एक बड़े ठिकाने का सुरक्षाबलों ने पर्दाफाश किया है। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों को एक प्राकृतिक गुफा मिली है, जिसे आतंकी ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। सुरक्षाबलों ने पहले इसके गेट को बम से उड़ाया और फिर अंदर प्रवेश किया। सुरक्षा बलों को तलाशी के दौरान 30-40 फीट गहरी एक प्राकृतिक गुफा मिली, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग रह सकते हैं।

गुफा के अंदर कई रास्ते

गुफा के अंदर सुरक्षाबलों को घास और झाड़ियों से ढके कई भागने के रास्ते मिले। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर टाइम्स नाउ को बताया- "आतंकवादी प्राकृतिक गुफाओं में छिपने के स्थानों को इस तरह से रणनीतिक रूप से बदल रहे हैं कि वे आसानी से सुरक्षा बलों को चकमा दे सकें।" उन्होंने कहा कि चिनाब घाटी के पहाड़ी क्षेत्र तथा कठुआ, उधमपुर, राजौरी, पुंछ और डोडा जैसे जिलों में सक्रिय इन आतंकवादियों के जीवित रहने के लिए छिपने के स्थान महत्वपूर्ण हैं।

किश्तवाड़ में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी

बता दें कि किश्तवाड़ में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है। यहां सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई है। व्हाइट नाइट कोर ने X पर एक पोस्ट में बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में सैनिकों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों ने टाइम्स नाउ को बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि छिपे हुए आतंकवादियों से निपटने के लिए नई बहुआयामी रणनीति बनाई जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बिहार में गंगा का कहर: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा, 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में गंगा का कहर: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा, 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित