देश

RSS को लेकर खरगे की टिप्पणी पर सभापति धनखड़ ने जताई आपत्ति, बोले- यह संविधान के खिलाफ है

Parliament Monsoon Session: राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरएसएस के खिलाफ टिप्पणी की तो सभापति जगदीप धनखड़ ने आपत्ति जताई। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश के संस्थानों पर आरएसएस का कब्ज हो गया है, जिस पर सभापति ने कहा कि आप संविधान के खिलाफ बोल रहे हैं।

Image

सभापति जगदीप धनखड़।

Photo : IANS

Parliament Monsoon Session: राज्यसभा में बुधवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आरएसएस (RSS) को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि देश के संस्थानों पर आरएसएस के लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिस पर सभापति धनखड़ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आरएसएस संगठन देश की सेवा में लगा है। यह निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करता है और ऐसे संगठन की आलोचना करना संविधान के खिलाफ है। धनखड़ ने कहा कि आरएसएस को देश की विकास में योगदान देने और इसमें शामिल होने का अधिकार है।

खरगे ने आरएसएस की आलोचना की

बता दें कि राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने आरएसएस और भाजपा पर कई आरोप लगाए। खरगे ने कहा कि देश के संस्थानों पर आरएसएस का कब्जा है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में आरएसएस के लोगों के अलावा गरीब लोगों को स्थान नहीं दिया जाता है।

खरगे की टिप्पणी पर सभापति की आपत्ति

इस पर सभापति धनखड़ ने उन्हें चुप कराते हुए पूछा कि क्या किसी संस्था का सदस्य होना अपराध है। धनखड़ ने कहा कि आप कब्जे जैसे शब्द का प्रयोग कर रहे हैं, जो सही नहीं है। आप कह रहे कि एक संस्था ने कब्जा कर लिया, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि आरएसएस एक ऐसी संस्था है जो राष्ट्रहित में काम कर रही है। आप संविधान के खिलाफ बोल रहे हैं, जिसकी मैं इजाजत नहीं दे सकता हूं।

इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया और बसपा, बीजद समेत कई विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर लिया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article