धनखड़ की 'मिमिक्री' करने वाले TMC सासंद कल्याण बनर्जी के खिलाफ केस: VP से बोले PM- मैं भी 20 साल से...

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 20, 2023, 12:19 PM IST

Jagdeep Dhankhar Mimicry Case: दरअसल, टीएमसी के सासंद कल्याण बनर्जी संसद परिसर के बाहर जब उप-राष्ट्रपति का मजाक बना रहे थे, तब राहुल गांधी समेत कई सांसद हंस रहे थे और उनका फोटो-वीडियो ले रहे थे। धनखड़ ने अपनी मिमिक्री को लेकर बनर्जी की निंदा की और इसे शर्मनाक करार दिया था।

संसद परिसर में उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री (नकल उतारकर मजाक उड़ाने) के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याणा बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की राजधानी दिल्ली में उनके खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कराए जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिफेंस कॉलोनी थाने में वकील अभिषेक गौतम ने शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने टीएमसी सांसद के खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग उठाई है।

kalyan banerjee

कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी। (फाइल)

गौतम ने अपनी शिकायत में कहा कि वीडियो ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति का, उनकी जाति के साथ ही किसान और एक वकील के रूप में उनकी पृष्ठभूमि का अपमान करने और बदनाम करने के इरादे से’’ बनाया गया था। दिल्ली पुलिस ने कंप्लेंट के आधार पर जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है।

End of Feed