देश

Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर में आज बंद रहेगा श्रद्धालुओं को प्रवेश, जानिए क्या है वजह

Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को 12वीं सदी के मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि रत्न भंडार (कोषागार) के आंतरिक कक्ष से कीमती सामान को अस्थायी स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित किया जाएगा। मंदिर के तहखाने में स्थित रत्न भंडार में एक बाहरी और एक आंतरिक कक्ष है।

Image

जगन्नाथ मंदिर में बृहस्पतिवार को बंद रहेगा श्रद्धालुओं को प्रवेश

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • जगन्नाथ मंदिर में बृहस्पतिवार को बंद रहेगा श्रद्धालुओं को प्रवेश
  • आंतरिक कक्ष से कीमती सामान को अस्थायी स्ट्रांग रूम में किया जाएगा स्थानांतरित
  • बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को 12वीं सदी के मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानकारी के अनुसार, रत्न भंडार (कोषागार) के आंतरिक कक्ष से कीमती सामान को अस्थायी स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित किए जाने की वजह से ये प्रतिबंध लगाया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंदिर के तहखाने में स्थित रत्न भंडार में एक बाहरी और एक आंतरिक कक्ष है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के प्रमुख अरबिंद पाधी ने कहा कि बृहस्पतिवार को रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष को फिर से खोलने की व्यवस्था की जा रही है, इसलिए हमने मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सुबह आठ बजे के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल अधिकृत व्यक्तियों और सेवकों को ही सुबह आठ बजे के बाद मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी और बृहस्पतिवार को मंदिर का केवल सिंह द्वार खुला रहेगा। पाधी ने कहा कि वर्षों से भक्तों द्वारा भगवान को दान की गई बहुमूल्य वस्तुओं को मंदिर परिसर के अंदर अस्थायी स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article