LIVE

Gaganyaan Mission Launch: सफलतापूर्वक गगनयान लॉन्च, अमित शाह ने इसरो को दी बधाई

Gaganyaan Mission Launch LIVE

Gaganyaan Mission Launch: सफलतापूर्वक गगनयान लॉन्च, अमित शाह ने इसरो को दी बधाई

ISRO Gaganyaan Mission Launch: भारत का पहला गगनयान मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष में मानव भेजने के लिए यह पहला कदम है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गगनयान फर्स्ट फ्लाइट मिशन की तारीख का ऐलान करते हुए कहा था कि पहला मिशन पूरी तरह से मानव रहित होगा। उसके बाद दूसरे मिशन में महिला रोबोट भेजा जाएगा। तीसरे मिशन में मानव को वर्ष 2025 में भेजा जाएगा। गगयान 3 में 3 लोगों की एक टीम को 3 दिनों के लिए अंतरिक्ष में भेजने के लिए गगनयान उड़ान का परीक्षण किया गया।

OCT 21, 2023 13:11 IST

हमने पहला कदम बढ़ाया है-केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

ISRO के गगनयान (टीवी-डी-1) टेस्ट मिशन की सफलता पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस कामयाबी से गगनयान की यात्रा का जो आखिरी पड़ाव है उसकी तरफ हमने पहला कदम बढ़ाया है। आज की सफलता के बाद एक के बाद एक लॉन्च किए जाएंगे। 2025 में हम गगनयान में मानव को भेजेंगे।
OCT 21, 2023 12:41 IST

गगनयान के टीवी-डी1 परीक्षण यान के सफल प्रक्षेपण की अमित शाह ने की तारीफ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गगनयान के टीवी-डी1 परीक्षण यान के सफल प्रक्षेपण की शनिवार को सराहना की और कहा कि इसने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की एक और उल्लेखनीय यात्रा की पटकथा लिखी है।न‘क्रू मॉड्यूल’ (जिसमें अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे) एवं ‘क्रू एस्केप’ (चालकदल बचाव प्रणाली) से लैस एकल चरण तरल प्रणोदन रॉकेट को शनिवार को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया। तय योजना के अनुसार पेलोड बाद में समुद्र में सुरक्षित तरीके से गिर गए और मिशन नियंत्रण केंद्र में सांसें थाम कर बैठे वैज्ञानिकों ने तालियां बजाकर इस कामयाबी का जश्न मनाया।नशाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि चंद्रयान तीन के सफल प्रक्षेपण के बाद हमारा देश अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है। आज इसरो ने गगनयान के टीवी-डी1 परीक्षण यान का प्रक्षेपण कर अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय यात्रा की पटकथा लिखी। उन्होंने कहा कि मैं सफलता के इस महत्वपूर्ण अवसर पर हमारे वैज्ञानिकों और हमारे नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूं।
OCT 21, 2023 10:34 IST

गगनयान सफलतापूर्वक लॉन्च होने पर इसरो प्रमुख ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

OCT 21, 2023 10:25 IST

Gaganyaan mission Launch Live Updates: मुझे बहुत खुशी हो रही है- गगयान लॉन्च पर बोले इसरो चीफ

OCT 21, 2023 10:24 IST

गगनयान लॉन्च होने के बाद ISRO चीन ने कही ये बात

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ कहा कि मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफल उपलब्धि की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। इस मिशन का उद्देश्य एक परीक्षण वाहन प्रदर्शन के माध्यम से गगनयान कार्यक्रम के लिए चालक दल के भागने की प्रणाली का प्रदर्शन करना था एक मैक संख्या तक चला गया। जो ध्वनि की गति से थोड़ा ऊपर है और क्रू एस्केप सिस्टम के कार्य करने के लिए एक निरस्त स्थिति की शुरुआत की। क्रू एस्केप सिस्टम ने क्रू मॉड्यूल को वाहन से दूर ले लिया और बाद में टच-डाउन सहित संचालन किया। समुद्र में बहुत अच्छी तरह से काम पूरा किया गया है। और हमारे पास इस सब के लिए डेटा की पुष्टि है।
OCT 21, 2023 10:08 IST

गगनयान सपलतापूर्वक लॉन्च

पहली परीक्षण उड़ान रद्द होने के बाद इसरो ने गगनयान मिशन के लिए लॉन्च किया। गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया।
OCT 21, 2023 09:43 IST

ठीक की गई गड़बड़ी, आज ही 10 बजे होगा लॉन्च

गगनयान लॉन्च रोकने के कारण की पहचान की गई और उसे ठीक किया गया। अब आज ही सुबह 10:00 बजे प्रक्षेपण किया जाएगा।
OCT 21, 2023 09:29 IST

Gaganyaan mission Launch Live Updates: गगनयान के साथ लॉन्चिंग से 5 सेकेंड पहले किया हुआ

OCT 21, 2023 09:26 IST

Gaganyaan mission Launch Live Updates: हम जल्द ही वापस लौटेंगे- इसरो चीफ

OCT 21, 2023 09:24 IST

हम इसे ठीक करेंगे और जल्द ही लॉन्च शेड्यूल करेंगे-इसरो चीफ

गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) के लॉन्च को होल्ड पर डालने की जानकारी देते हुए ISRO प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि लिफ्ट-ऑफ का प्रयास आज नहीं हो सका। व्हीकल सुरक्षित है। हम जल्द ही वापस लौटेंगे। जो कंप्यूटर काम कर रहा है उसने लॉन्च रोक दिया है। हम इसे ठीक करेंगे और जल्द ही लॉन्च शेड्यूल करेंगे।
OCT 21, 2023 09:16 IST

Gaganyaan mission Launch Today Live Updates: गगनयान लॉन्चिंग क्यों टली, इसरो चीफ ने बताई वजह

इसरो ने श्रीहरिकोटा में गगनयान मिशन के तहत होने वाले परीक्षण वाहन का प्रक्षेपण रोका। इसरो प्रमुख सोमनाथ ने गगनयान परीक्षण यान टीवी-डी1 के प्रक्षेपण को लेकर कहा कि परीक्षण यान का प्रक्षेपण आज नहीं हो सकेगा। इंजन प्रणोदन सामान्य तरह से नहीं हो पाया है। हमें पता लगाना होगा कि क्या गलती हुई है, यान सुरक्षित है। जल्द ही विश्लेषण के बाद बताया जाएगा कि किस कारण स्वचालित प्रक्षेपण में बाधा आई।
OCT 21, 2023 08:58 IST

Gaganyaan mission Launch Today Live Updates:तकनीकी खरबी के चलते नहीं हो पाया लॉन्च

गगनयान लॉन्च से 5 सेकेंड पहले कुछ गड़बड़ी होने से लॉन्चिंग को टालना पड़ा। इसरो चीफ ने कहा कि लॉन्च कब होगा इसके लिए अपडेट किया जाएगा। कब लॉन्च होगा नई तारीख जल्द बताई जाएगी।
OCT 21, 2023 08:40 IST

Gaganyaan mission Launch Today Live Updates: इस उड़ान से डेटा का आकलन किया जाएगा

पहली परीक्षण उड़ान के दौरान ‘क्रू मॉड्यूल’ में लगी विभिन्न प्रणालियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए डेटा प्राप्त किया जाएगा जिससे वैज्ञानिकों को यान के प्रदर्शन की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
OCT 21, 2023 08:40 IST

Gaganyaan mission Launch Today Live Updates: गगनयान में मानव के रहने लायक वातावरण

‘क्रू मॉड्यूल’ रॉकेट में पेलोड है, और यह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे वातावरण के साथ रहने योग्य जगह है। इसमें एक दबावयुक्त धात्विक 'आंतरिक संरचना' और 'थर्मल सुरक्षा प्रणालियों' के साथ एक बिना दबाव वाली 'बाहरी संरचना' शामिल है।
OCT 21, 2023 08:29 IST

Gaganyaan mission Launch Today Live Updates: फिर टला लॉन्च टाइम

खराब मौसम की वजह से गगनयान लॉन्च 15 मिनट और टला गया। अब 8 बजकर 45 मिनिट पर लिफ्ट ऑफ होगा।
OCT 21, 2023 08:19 IST

Gaganyaan mission Launch Today Live Updates: इससे अन्य मानव मिशन का आधार तैयार होगा

इसरो ने बताया कि इस परीक्षण उड़ान की सफलता शेष परीक्षणों और मानवरहित मिशनों के लिए आधार तैयार करेगी, जिससे पहला गगनयान कार्यक्रम शुरू होगा।
OCT 21, 2023 08:12 IST

Gaganyaan mission Launch Today Live Updates: मील का पत्थर साबित होगा यह परीक्षण

इस क्रू मॉड्यूल के साथ परीक्षण यान मिशन समग्र गगनयान कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि परीक्षण के लिए करीब पूरी प्रणाली एकीकृत की गई है।
OCT 21, 2023 08:09 IST

Gaganyaan mission Launch Today Live Updates: 2025 में मानव को अंतरिक्ष में भेजेगा इसरो

गगनयान मिशन का लक्ष्य 2025 में तीन दिवसीय मिशन के तहत मनुष्यों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है।शनिवार को, इसरो अपने परीक्षण यान - प्रदर्शन (टीवी-डी1), एकल चरण तरल प्रणोदन रॉकेट के सफल प्रक्षेपण का प्रयास करेगा।
OCT 21, 2023 08:00 IST

Gaganyaan mission Launch Today Live Updates: गगनयान लॉन्च का ये है उद्देश्य

परीक्षण यान मिशन का उद्देश्य अंततः गगनयान मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए क्रू मॉड्यूल और चालक बचाव प्रणाली के सुरक्षा मानकों का अध्ययन करना है।
OCT 21, 2023 07:54 IST

Gaganyaan mission Launch Today Live Updates: मानव रहित उड़ान परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के महत्वाकांक्षी मिशन की दिशा में आगे बढ़ते हुए एक मानव रहित उड़ान परीक्षण किया जा रहा है। इसरो ने बताया कि ‘क्रू मॉड्यूल’ (जिसमें अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे) और चालक बचाव प्रणाली से लैस एकल-चरण तरल प्रणोदन रॉकेट को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र के पहले प्रक्षेपण तल से रवाना किया जाएगा।