Tree Plantation: ईशा ने 'कावेरी कॉलिंग' के तहत तमिलनाडु में एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 08:48 PM IST

Cauvery Calling: तमिलनाडु में, कावेरी कॉलिंग ने राज्य के किसानों को इस वर्ष अपने खेतों में 1.1 करोड़ पेड़ लगाने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियानों की श्रृंखला को सफलतापूर्वक शुरू किया। पिछले साल, कावेरी कॉलिंग अभियान ने तमिलनाडु में 1 करोड़ पेड़ लगाने की सफलता प्राप्त की।

ईशा (Isha) ने विश्व पर्यावरण दिवस (World Enviroment Day) पर तमिलनाडु और कर्नाटक में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियानों की शुरुआत की है। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य कावेरी कॉलिंग अभियान के हिस्से के तौर किसानों को ‘ट्री बेस्ड एग्रीकल्चर’ करने के लिए प्रोत्साहित करना है जिससे किसानों की आय बढ़े और साथ ही साथ कावेरी नदी को पुनर्जीवित किया जा सके।

Cauvery Calling_Tree Plantation

वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य किसानों को ‘ट्री बेस्ड एग्रीकल्चर’ करने के लिए प्रोत्साहित करना है

इस विशेष अवसर पर सद्गुरु ने एक संदेश में कहा, 'यूज़ एंड थ्रो' की मानसिकता को समाप्त करना केवल प्रदूषण को कम करने के बारे में नहीं है, यह सभी सृजन के प्रति सम्मान के बारे में है। सब कुछ जीवित पृथ्वी से ही आता है। आइए हम इसका जिम्मेदारी से उपयोग करें।'

End of Feed