लाल किले की प्राचीर से PM मोदी की स्पीच, देश की ताकत-कमजोरी दोनों पर रखी बात, भविष्य की योजनाएं बताईं
देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का संबोधित किया। इस वर्ष का आयोजन ‘नया भारत’ थीम पर आधारित है, जो देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को दर्शाता है। इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। राजघाट जाकर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया।
लाल किले की प्राचीर से PM मोदी की स्पीच, देश की ताकत-कमजोरी दोनों पर रखी बात, भविष्य की योजनाएं बताईं
लाल किले की प्राचीर से PM मोदी के भाषण की मुख्य बातें-
-पीएम मोदी ने अपना भाषण समाप्त किया
-सुदर्शन चक्र योजना के तहत नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी
-सरकार फाइलों में नहीं होनी चाहिए बल्कि नागरिकों के लाइफ में होनी चाहिए
-हम चाहते हैं कि हमारे व्यापारी और दुकानदार ‘स्वदेशी’ उत्पादों के बोर्ड लगाएं
-पिछला दशक सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन का था, अब हमें बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा
-हमने आयकर कानूनों में बड़े सुधार किए हैं, हो सकता है कि कुछ लोग हंगामे के बीच इसे देख न पाए हों
-प्रधामंत्री ने कहा कि दुनिया ने हमारे UPI का कमाल देखा
-पीएम मोदी ने कहा कि हमारे उत्पाद दाम कम, दम ज्यादे वाले होने चाहिए
-लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता विकसित भारत का आधार है
-पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए पीएम ने कहा कि खून और पानी एकसाथ नहीं बह सकते
-पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति हमारी परीक्षा ले रही है। प्राकृतिक आपदाएं हम झेल रहे हैं।
-लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर पर बोले PM-न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत अब नहीं सहेगा
-पीएम ने कहा कि सिंधू नदी के पानी पर भारत का हक है, इस पानी को हम किसी को नहीं देंगे
-प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान 75 वर्षों से प्रकाश स्तंभ के रूप में काम कर रहा है
-लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया है
-स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए देश-विदेश की कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है
-लाल किले सहित पूरी दिल्ली में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं
-आज लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
