Indian Navy News: इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) हो या इंडियन नेवी (Indian Navy) भारत के ये सेनाएं आने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए अपने बेड़े को मजबूत करने में लगी हैं। एक तरफ जहां पाकिस्तान तो दूसरी ओर चीन, इस दोहरे खतरे से निपटने के लिए भारत को बेहतर तकनीक वाले फाइटर जेट चाहिए। इस बीच रूस ने भारत को ऑफर दिया है कि वे दोनों मिलकर नया फाइटर जेट बनाएं।
कैसा होगा रूस का ये जेट?
बताया गया कि यह जेट रूस के Su-57 का बदला हुआ वर्जन होगा, जिसे एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ने लायक बनाया जाएगा। इसमें फोल्डिंग विंग्स और मजबूत गियर जैसे बदलाव किए जाएंगे ताकि यह जहाज से उड़ सके।
इंडियन नेवी का फोकस कहां?
भारतीय नौसेना को लगता है कि Su-57 को कैरियर पर इस्तेमाल करने लायक बनाना मुश्किल और महंगा होगा। ऐसे में नौसेना का फोकस अपने देश में बन रहे ट्विन इंजन डेक बेस्ड फाइटर (TEDBF) प्रोजेक्ट पर है। बताया गया कि TEDBF की पहली उड़ान 2026 में हो सकती है। वहीं, इसे नौसेना में शामिल करने का लक्ष्य 2032-35 तक रखा गया है।
TEDBF को लेकर मुश्किलें
पिछले कुछ समय पहले IDRW ने रिपोर्ट किया था कि भारतीय नौसेना का महत्वाकांक्षी ट्विन इंजन डेक बेस्ड फाइटर (TEDBF) कार्यक्रम गंभीर बाधाओं से जूझ रहा है। बड़े डिजाइन में परिवर्तन, कार्यक्रम की अनुमानित लागत £14,000 करोड़ होने के कारण रक्षा मंत्रालय (MoD) से पर्याप्त समर्थन का अभाव और महत्वपूर्ण डिजाइन चरणों में धीमी प्रगति से यह मुश्किल होता जा रहा है कि 2035 तक नेवी अपने मिग-29K बेड़े को इससे बदल सकती है। इसलिए नौसेना को 2040 के दशक तक पुराने मिग-29K का संचालन करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है, जिससे पायलटों और परिचालन तैयारियों को खतरा हो सकता है।
