IAF Plane Crash: असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का विमान क्रैश, AIF के 5 कर्मियों की मौत, हादसे में बचा को-पायलट

IAF Plane Crash: इंडियन एयरफोर्स का एक प्लेन असम में क्रैश कर गया है। भारतीय वायुसेना का यह ट्रांसपोर्ट प्लेन लैंडिंग के वक्त हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में वायु सेना के पांच लोगों की मौत हुई है।

IAF Plane Crash: असम से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान (Transport Aircraft) जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत हुई है। वायुसेना ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना तब हुई जब विमान रोवरिया इलाके में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर उतर रहा था, तभी यह हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद में विमान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

आईएएफ ने अपने बयान में कहा कि इस हादसे में को-पायलट बच गया है और उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे की वजह का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

End of Feed