यह एक निजी राय, जो तथ्यों से कोसों दूर: बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर पूर्व जापानी मंत्री के दावे को भारत ने किया खारिज

Bullet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में देरी को लेकर जापान के एक पूर्व मंत्री की टिप्पणी से विवाद खड़ा होने के बाद, भारत ने आलोचना को खारिज कर दिया।

Bullet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में देरी को लेकर जापान के एक पूर्व मंत्री की टिप्पणी से विवाद खड़ा होने के बाद, भारत ने आलोचना को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह एक ''व्यक्तिगत राय'' है, जो ''तथ्यों से कोसों दूर'' है।

MEA India

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल फोटो)

जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हिदेकी माकिहारा ने समय-सीमा में देरी के लिए नई दिल्ली को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की है। उन्होंने खास तौर पर इस बात पर चिंता जताई कि हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की ''सिग्नल प्रणाली से जापानी पक्ष को कथित तौर पर बाहर रखा गया।'' जापान इस परियोजना के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभा रहा है, जिसमें वित्त पोषण के साथ-साथ प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग की जानकारी साझा करना भी शामिल है।

End of Feed