भारत ने की अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों की कड़ी निंदा, काबुल की संप्रभुता का दोहराया समर्थन

Pakistan Strike on Afghanistan: भारत ने रमजान के पवित्र महीने में अफगानिस्तान पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की, जिनमें महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिक मारे गए।

Pakistan Strike on Afghanistan: भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे संप्रभुता का उल्लंघन और अनावश्यक सैन्य कार्रवाई करार दिया। इस हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कई निर्दोष नागरिकों की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सीमा पार सैन्य कार्रवाई के खिलाफ अपने सख्त रुख पर कायम है और रमजान के पवित्र महीने में अफगान क्षेत्र पर हवाई हमले करना गैर-जिम्मेदाराना और अनुचित है।

MEA India

विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रणधीर जायसवाल (फाइल फोटो)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ''"भारत अफगान क्षेत्र पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिक मारे गए। यह पाकिस्तान द्वारा अपनी आंतरिक विफलताओं को बाहरी मुद्दा बनाने की एक और कोशिश है। भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपना समर्थन दोहराता है।"

End of Feed