भारत को रूस से मिलने जा रहा है शक्तिशाली S-400 मिसाइल सिस्टम; 'ऑपरेशन सिंदूर' में निभाई थी अहम भूमिका

S-400 Missile from Russia: भारत को रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम की चौथी यूनिट अगले महीने तक मिलने वाली है। बता दें कि इसने 'ऑपरेशन सिंदूर' में अहम भूमिका निभाई थी।

S-400 Missile from Russia: सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारत को अगले महीने की शुरुआत यानी मई महीने में रूस से S-400 ट्रायम्फ सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम की चौथी यूनिट मिलने की उम्मीद है। इससे भारतीय वायुसेना (IAF) की हवाई सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होने की संभावना है।

भारत को रूस से मिलने जा रहा है शक्तिशाली S-400 मिसाइल सिस्टम; 'ऑपरेशन सिंदूर' में निभाई थी अहम भूमिका

अक्टूबर 2018 में, भारत ने रूस के साथ मिसाइल सिस्टम की पांच यूनिट खरीदने के लिए 5 अरब डॉलर का सौदा किया था, जिनमें से तीन यूनिट पहले ही मिल चुकी हैं। S-400 मिसाइल सिस्टम ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान अहम भूमिका निभाई थी।

End of Feed