देश

भारत ने 67 पाकिस्तानी नागरिकों को दिया घर वापसी का तोहफा, 48 मछुआरे भी शामिल

भारत ने मंगलवार को 48 मछुआरों समेत 67 पाकिस्तानी नागरिकों को उनकी जेल की सजा पूरी होने के बाद स्वदेश भेजा। यह वापसी अटारी/वाघा सीमा के माध्यम से की गई।

Image

भारत ने पाकिस्तानी मछुआरों को घर भेजा (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Pakistani Fishermen Released: भारत ने मंगलवार को 48 मछुआरों सहित कुल 67 पाकिस्तानी नागरिकों को उनकी जेल की सजा पूरी होने के बाद स्वदेश लौटाया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन्हें अटारी/वाघा सीमा के माध्यम से पाकिस्तान भेजा गया।

साथ ही, भारत ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह अपनी हिरासत में मौजूद सभी भारतीय मछुआरों और अन्य कैदियों की रिहाई और स्वदेश वापसी में तेजी लाए। मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत सरकार इस मुद्दे को उच्च प्राथमिकता देती है और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रही है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article