ईरान युद्ध के तनाव के बीच भारत ने बांग्लादेश में 5,000 टन डीजल भेजा, जानें क्यों?

युद्ध से पैदा हुए एनर्जी तनाव के बीच, भारत ने 180,000 टन फ्यूल सप्लाई करने के सालाना एग्रीमेंट के तहत क्रॉस-बॉर्डर फ्रेंडशिप पाइपलाइन के ज़रिए बांग्लादेश को 5,000 टन डीजल भेजना शुरू कर दिया है।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ईंधन की किल्लत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, बांग्लादेश को भारत से डीजल मिलना शुरू हो गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शुरुआती तौर पर 5,000 टन डीजल बुधवार तक मिलने की उम्मीद है।बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें सोमवार दोपहर से असम के नुमालीगढ़ रिफाइनरी लि. से बांग्लादेश-भारत मैत्री पाइपलाइन के माध्यम से (उत्तर-पश्चिमी) दिनाजपुर स्थित डिपो में डीजल मिलना शुरू हो गया है।'

DIESEL

प्रतीकात्मक फोटो

उन्होंने बताया कि 5,000 टन डीजल आने में लगभग 45 घंटे लग सकते हैं। यानी यह प्रक्रिया बुधवार शाम तक जारी रह सकती है। उन्होंने कहा, 'हम यहां प्रति घंटे पाइपलाइन के जरिये लगभग 113 टन प्राप्त कर रहे हैं।'

End of Feed