देश

चीन, PAK-बांग्लादेश को ट्रंप ने दिया बड़ा झटका, इन तीनों देशों से कम हुआ भारत का टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस ट्रेड डील के साथ जवाबी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि रूस से तेल खरीदने पर लगाए गए 25 प्रतिशत दंडात्मक टैरिफ को भी अमेरिका ने खत्म कर दिया है।

Image

यूएस ने भारत पर जवाबी टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया।

Photo : AP

US tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने की घोषणा कर दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस ट्रेड डील के साथ जवाबी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि रूस से तेल खरीदने पर लगाए गए 25 प्रतिशत दंडात्मक टैरिफ को भी अमेरिका ने खत्म कर दिया है। अब भारतीय सामानों पर केवल 18 प्रतिशत ही टैरिफ लगेगा। हालांकि, दंडात्मक टैरिफ हटाने के बारे में अभी आधिकारिक पुष्ट नहीं हुई है।

बेहतर स्थिति में पहुंचा भारत

घटा हुए टैरिफ से भारत को इंडोनेशिया, बांग्लादेश एवं वियतनाम जैसे प्रतिद्वंद्वी देशों पर बढ़त मिली है। यहां तक कि चीन और पाकिस्तान से भी कम भारत पर टैरिफ लगेगा। वैश्विक एवं क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में भारत 18 प्रतिशत टैरिफ के साथ बेहतर स्थिति में है।

चीन पर अभी 37 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ

चीन पर अभी 37 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ है जबकि ब्राजील पर सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत। दक्षिण अफ्रीका पर 30 प्रतिशत, म्यांमार और लाओस पर 40 प्रतिशत टैरिफ है। यूरोपीय यूनियन , जापान, दक्षिण कोरिया, स्विटजरलैंड पर 15% अमेरिकी टैरिफ लगा है।

पाकिस्तान पर है 19 प्रतिशत टैरिफ

दक्षिण एशियाई देशों बांग्लादेश और वियतनाम पर 20 प्रतिशत, मलेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड और पाकिस्तान के उत्पादों पर 19 प्रतिशत टैरिफ है। इन देशों के साथ भारत के टैरिफ की यदि तुलना करे तो यह दिखाता है कि यूएस ने दक्षिण एशियाई देशों में दिल्ली को प्राथमिकता दी है।

ज्यादा टैरिफ

  • चीन -37%
  • ब्राजील -50%
  • दक्षिण अफ्रीका - 30%
  • म्यांमार-40%
  • लाओस-40%

कम टैरिफ

  • यूरोपीय यूनियन-15%
  • जापान-15%
  • दक्षिण कोरिया-15%
  • स्विटजरलैंड-15%
  • ब्रिटेन-10%

दक्षिण एशिया में टैरिफ

  • बांग्लादेश-20%
  • वियतनाम-20%
  • मलेशिया-19%
  • कंबोडिया-19%
  • थाईलैंड-19%
  • पाकिस्तान-19%

मजबूत आर्थिक संबंध का रास्ता खुला-शाह

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की तारीफ करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'दोनों देशों के रिश्तों में यह एक बड़ा दिन है क्योंकि टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे मजबूत आर्थिक संबंध और पारस्परिक विकास का रास्ता खुला है।'

गृह मंत्री ने मोदी-ट्रंप को दी बधाई

गृह मंत्री ने आगे कहा कि 'इस ऐतिहासिक समझौते के लिए वह प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हैं। यह समझौता हमारी रणनीतिक भागीदारी को और आगे ले जाएगा। इससे दोनों देशों को लाभ पहुंचेगा और दोनों देश आगे बढ़ेंगे।'

'मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स' के लिए अच्छी खबर-वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्रेड डील का स्वागत करते हुए कहा कि 'मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स' के लिए अच्छी खबर। अब भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। इस डील के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी एवं अमेरिका के राष्ट्रपति और उनके नेतृत्व को बधाई देती हूं। इससे दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के लोग लाभान्वित होंगे।'

ट्रेड डील का राजनाथ सिंह ने किया स्वागत

भारत पर लगाए गए टैरिफ में कटौती करने के अमेरिकी सरकार के फैसले का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वागत किया है। इस ट्रेड डील की सराहना करते हुए राजनाथ ने मंगलवार को कहा टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना एक 'ऐतिहासिक क्षण' है और यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें