अब ड्रैगन की हर चाल पर भारत की रहेगी नजर, पूर्वी लद्दाख-सिक्किम से सटे चीन की सीमा पर ड्रोन तैनात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 11, 2022, 11:41 PM IST

चीन के साथ लगती सीमा पर तनाव हमेशा बना रहता है। चीन अपने साइड लगातार सैन्य सुविधा का विस्तार कर रहा है। भारत भी पीछे नहीं है। टैंकों, तोपों और लड़ाकू विमानों के बाद अब भारत ने ड्रोन को तैनात करने का फैसला किया है। इससे भारत चीन की हर गतिविधि पर नजर रख सकेगा।

चीन (China) से लगती सीमा पर भारत ने ड्रैगन की हर चाल पर नजर रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। भारत ने पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) और सिक्किम (Sikkim) से लगी सीमा पर अब ड्रोन को तैनात कर दिया है। ड्रोन के सहारे भारत अब चीन की हर गतिविधि पर नजर रख सकेगा।

lac drone

चीन से सटी सीमा पर भारत ने तैनात किया ड्रोन

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सुरक्षा बलों ने देश के पूर्वी हिस्से में ईस्ट लद्दाख और सिक्किम सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर नए ड्रोन तैनात किए हैं।ये ड्रोन 48 घंटे तक मिशन को अंजाम दे सकते हैं। इन ड्रोनों को पकड़ पाना भी आसान नहीं है। बताया जा रहा है कि नए ड्रोन मारक क्षमताओं से लैस नहीं हैं, लेकिन ये अपग्रेड किए जा सकते हैं।

End of Feed