Rajnath Singh: 'बंगाल की तरफ नजर उठाई तो दोहरा देंगे 1971', PAK को रक्षा मंत्री राजनाथ ने दी सख्त चेतावनी

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि '55 साल पहले पाकिस्तान ने हमारे बंगाल की की तरफ देखने की कोशिश की थी। इसका नतीजा हुआ कि उसके दो टुकड़े पाकिस्तान और बांग्लादेश हो गए।'

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को सख्त चेतावनी दी। राजनाथ ने कहा कि आसिफ को इस तरह का 'उकसाने वाला बयान नहीं देना चाहिए'। रक्षा मंत्री ने कहा कि '55 साल पहले पाकिस्तान ने हमारे बंगाल की की तरफ देखने की कोशिश की थी। इसका नतीजा हुआ कि उसके दो टुकड़े पाकिस्तान और बांग्लादेश हो गए।' सिंह ने कहा कि पाकिस्तान यदि एक बार फिर से दुस्साहस दिखाएगा तो उसका हश्र 1971 जैसा कर देंगे। दरअसल, आसिफ ने हाल ही में मिसाइलों से कोलकाता को निशाना बनाए जाने की बात कही है।

Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

ईश्वर ही जानता है PAK के कितने टुकड़े होंगे-राजनाथ

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सिंह ने कहा कि 'बंगाल की तरफ अब अंगुली उठाई तो ईश्वर ही जानते हैं कि पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे।' उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को इस तरह का उकसाने वाला बयान नहीं देना चाहिए। 55 साल पहले पाकिस्तान ने एक गलती की और उसके दो टुकड़े हो गए। इस बार बंगाल की तरफ यदि वे नजर उठाएंगे तो केवल ईश्वर ही जानता है कि इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे।'

End of Feed