शराब घोटाला: एंटी करप्शन ब्यूरो ने सीनियर IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार किया

झारखंड में हुए कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामलेउन्होंने बताया कि चौबे को घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी विनय कुमार चौबे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची: झारखंड के सीनियर IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को शराब घोटाले में शामिल होने के इल्जाम में ACB यानी एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया। गौर हो कि इससे पहले के घटनाक्रम में झारखंड में शराब घोटाले में पीई (प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी) दर्ज करने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने आईएएस और तत्कालीन एक्साइज सेक्रेटरी विनय कुमार चौबे से पूछताछ शुरू की थी।

IAS Vinay Chaubey

IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार

एसीबी ने आबकारी विभाग के सचिव के रूप में चौबे के कार्यकाल के दौरान आबकारी नीति में अनियमितताओं के आरोपों की जांच शुरू की थी। राज्य सरकार ने इससे पहले 1999 बैच के आईएएस अधिकारी चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दी थी।अधिकारी के मुताबिक एसीबी की एक टीम सुबह चौबे के आवास पर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए ब्यूरो के मुख्यालय ले गई। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह से भी एसीबी ने पूछताछ की।

End of Feed