West Bengal New CM: सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद का शपथ ले लिया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद आईएएस डॉ. सुब्रत गुप्ता (रिटायर्ड) को उनका सलाहकार नियुक्त किया गया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने उन्हें बंगाल में विशेष पर्यवेक्षक बनाया था। गुरुवार को चुनाव आयोग ने उन्हें विशेष पर्यवेक्षकों के दायित्वों से मुक्त कर दिया था।
बता दें कि सुब्रत गुप्ता को पहले राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया के दौरान रोल आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके कार्य से संतुष्ट होकर आयोग ने उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी थी।
इस बार का बंगाल चुनाव कई मायने में खास रहा। राज्य में पहली बार शांतिपूर्ण मतदान का आयोजन हुआ। वहीं, जनता ने रिकॉर्ड वोटिंग की। इस सफलता के पीछे विशेष चुनाव पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।

आईएएस डॉ. सुब्रत गुप्ता (रिटायर्ड) को बनाया गया सीएम सुवेंदु अधिकारी का सलाहकार।
35 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव
डॉ. सुब्रत बंगाल के ही रहने वाले हैं। उनके पास 35 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने अपने सेवाकाल में 27 अलग-अलग जिम्मेदारी संभाले हैं। उन्होंने वामदलों और टीएमसी की सरकारों के दौरान राज्य में कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाली हैं।
आईएएस शांतनु बाला होंगे सीएम के निजी सचिव
इसके साथ ही राज्य सरके प्राइवेट सचिवकार ने 2017 बैच के आईएएस अधिकारी शांतनु बाला को सीएम का निजी सचिव नियुक्त किया है। वो इससे पहले दक्षिण 24 परगना जिले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे।
बता दें कि राज्यपाल आर. एन. रवि ने यहां ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ
सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेने के तुरंत बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने नयी मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रामाणिक और क्षुदिराम टुडू को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
