'हर मोर्चे पर आपके साथ...', राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष के तौर पर दो साल पूरे; बोले- आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा

Rahul Gandhi 2 Years LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर दो साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि मैं आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा।

Rahul Gandhi 2 Years LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर दो साल पूरे होने पर राहुल गांधी का एक भावुक पोस्ट सामने आया। इस पोस्ट में रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से लेकर आम आदमी तक से जुड़े मुद्दों को उठाने की बात कही है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: Congress)

क्या कुछ बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ''लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए। इन दो सालों का हर दिन एक ही काम के लिए समर्पित रहा- हर भारतीय की आवाज को सत्ता तक पहुंचाना।''

End of Feed