West Bengal: 'चुनाव के बाद 'किंगमेकर' बनूंगा...' तृणमूल के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के बड़े बोल

Humayun Kabir News: तृणमूल के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, 'चुनाव के बाद मैं किंगमेकर बनूंगा। मेरे समर्थन के बिना कोई भी सरकार नहीं बना सकता।' उन्होंने संकेत दिया कि उनकी नयी पार्टी की औपचारिक घोषणा 22 दिसंबर को की जाएगी।

Humayun Kabir News: तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद वह 'किंगमेकर' के रूप में उभरेंगे। उन्होंने कहा कि उनके प्रस्तावित नए राजनीतिक दल के समर्थन के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती।कबीर ने दावा किया कि 2026 में न तो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और न ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा छू पाएगी। कबीर ने कहा कि उनका अनुमान है कि 294 सदस्यीय विधानसभा में कोई भी पार्टी 148 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।

Humayun Kabir

तृणमूल के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा, 'चुनाव के बाद मैं किंगमेकर बनूंगा। मेरे समर्थन के बिना कोई भी सरकार नहीं बना सकता।' उन्होंने संकेत दिया कि उनकी नयी पार्टी की औपचारिक घोषणा 22 दिसंबर को की जाएगी।

End of Feed