Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से डिबेट की चुनौती देते हुए कहा कि पीएम, हमारे साथ आमने-सामने बैठकर डिबेट करें। इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में उन्हें बोलने से रोका जाते रहा है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी डिबेट की चुनौती (फोटो- rahulgandhi)
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती देते हुए कहा, " मैं चाहता हूं one-on-one हो। मैं भाषण वाला डिबेट नहीं चाहता हूं, मैं चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी, मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं, मैं उनपर आरोप लगा रहा हूं, वो आ जाएं, जैसा मैंने कहा है, एक टेबल होगी, एक तरफ नरेंद्र मोदी जी, दूसरी तरफ मैं। मैं गारंटी दे रहा हूं, one-on-one डिबेट के बाद, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे।"
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगा। राहुल गांधी ने कहा, " मैंने संसद में डिबेट करने की कोशिश की, आप माइक ऑफ कर देते हैं। आपने मुझे किसान बिल पर बात नहीं करने दी। वोट चोरी पर बात नहीं करने दी। SIR पर बात नहीं करने दी। चीन पर बात नहीं करने दी। नरवणे की किताब पर बात नहीं करने दी। एपस्टिन पर बात नहीं करने दी।"
राहुल गांधी देते रहे हैं चुनौती
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विभिन्न अवसरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है। अप्रैल 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान, राहुल गांधी ने राफेल सौदे और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर प्रधानमंत्री को 15 मिनट की सीधी बहस की चुनौती दी थी। इसके बाद, मई 2024 के आम चुनावों के समय पूर्व न्यायाधीश मदन बी. लोकुर, अजित पी. शाह और वरिष्ठ पत्रकार एन. राम द्वारा दोनों नेताओं को भेजे गए निमंत्रण को राहुल गांधी ने स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री को चुनाव के प्रमुख मुद्दों पर बहस के लिए आमंत्रित किया था।
