देश

'मैं सीएम की भी नहीं सुनता', फिर विवादों में घिरे महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2023, 11:20 AM IST

Tanaji Sawant Threatened IPS: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वो कह रहे हैं कि 'मैं जो कहता हूं वो करो, मैं सीएम की भी नहीं सुनता।' मंत्री तानाजी इस वीडियो में धाराशिव के एसपी अतुल कुलकर्णी को धमकी देते हुए बोलते नजर आ रहे हैं।

Image

तानाजी सावंत ने बोला- मैं सीएम की भी नहीं सुनता।

Photo : Times Now Digital

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र की सियासत में बेलगाम जुबान अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। इसी कड़ी में अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मंत्री तानाजी सावंत का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तानाजी सावंत कहते नजर आ रहे हैं कि 'मैं जो कहता हूं वो करो, मैं सीएम की भी नहीं सुनता।'

मंत्री तानाजी सावंत का वायरल वीडियो, गरमाया विवाद

तानाजी सावंत के इस वीडियो पर नया विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत धाराशिव के एसपी अतुल कुलकर्णी को खुलेआम यह धमकी भरी बात बोल रहे हैं। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि तानाजी सावंत ने एसपी को क्या काम बताया है, जिसे करने के लिए वे कह रहे हैं। वीडियो पर अब तक मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

'मैं मुख्यमंत्री की बात भी नहीं सुनता', बोले महाराष्ट्र के मंत्री

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत यह कहते सुनाई दे रहे हैं, 'कोई चर्चा नहीं होगी। जितना मैं कहता हूं उतना ही करो। मैं मुख्यमंत्री की बात भी नहीं सुनता। इसलिए आप वही करेंगे जो मैं कहूंगा। कोई समझौता नहीं होगा, कोई चर्चा नहीं होगी। एक बार जब मैं यह कहता हूं, तो यह किया जाना चाहिए। आदेश जारी करें, अगर जरूरत पड़ी या कोई समस्या हुई तो हम उसे बाद में कहीं और फेंक देंगे।'

एकनाथ शिंदे ने भी नाताजी सावंत इशारों में दी थी चेतावनी

तानाजी सावंत उन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना से बगावत की थी और उनकी सरकार में मंत्री बने। अब वो अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं। अपनी ही सरकार के खिलाफ वो पहले भी वह कई बार बोल चुके हैं। कुछ वक्त पहले खुद सीएम एकनाथ शिंदे ने उन्हें इशारों-इशारों में चेताया था। उन्होंने तानाजी सावंत के लिए नसीहत देते हुए कहा था कि ज्यादा बोल-बच्चनगिरी करके वह अपनी ही फजीहत करवा रहे हैं। बता दें, तानाजी शाह ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर भी विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द