Mann Ki Baat: भारत ट्रेकोमा से मुक्त, 64 फीसदी आबादी को सामाजिक सुरक्षा का लाभ, इमरजेंसी का भी जिक्र...'मन की बात' में क्या-क्या बोले पीएम मोदी

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने कहा है कि 64 प्रतिशत से अधिक भारतीय आबादी को किसी न किसी रूप में सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने जानिए।

Mann Ki Baat: मन की बात के 123वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कई मुद्दों को देशवासियों के सामने रखा। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ संगटन (WHO) ने भारत को ट्रेकोमा मुक्त देश घोषित किया है। यह हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की सफलता है। 'जल जीवन' मिशन ने इसमें योगदान दिया है।

PM Modi

मन की बात में पीएम मोदी

64 फीसदी लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ

पीएम मोदी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने कहा है कि 64 प्रतिशत से अधिक भारतीय आबादी को किसी न किसी रूप में सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। 95 करोड़ से अधिक भारतीय अब किसी न किसी सामाजिक सुरक्षा योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, 2015 में सरकारी योजनाएं 25 करोड़ से भी कम लोगों तक पहुंचीं।

End of Feed