Hunger Strike of AAP: आप नेताओं की भूख हड़ताल जारी, आतिशी बोलीं- ED, CBI बीजेपी के राजनीतिक हथियार बनकर कर रहे काम

Hunger Strike of AAP: दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप नेताओं ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की।

Hunger Strike of AAP: रविवार को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप नेताओं ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की। इस दौरान दिल्ली मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी के राजनीतिक हथियार की तरह काम कर रही हैं। बता दें, केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद से शराब उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम केजरीवील तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Hunger Strike of AAP

AAP नेताओं ने CM केजरीवाल के समर्थन में किया भूख हड़ताल

आतिशी ने आरोप लगाया कि इस शराब नीति घोटाले में पैसे का लेन-देन शराब कारोबारी शरत रेड्डी से लेकर बीजेपी तक हुआ है। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं। वे उन्हें सीएम के रूप में नहीं बल्कि अपने बेटे या भाई के रूप में सोचते हैं। सभी अरविंद केजरीवाल के लिए जमानत चाहते हैं। बीजेपी की ईडी और सीबीआई शराब का एक पैसा भी नहीं दिखा पाई है। यदि इस मामले में कोई धन का लेन-देन है, तो वह शराब व्यापारी शरत रेड्डी से लेकर भाजपा तक है।

End of Feed