'बंगाल में मची चीख पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार'; ममता दीदी पर बरसे PM मोदी

PM Modi in Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि टीएमसी शासनकाल में हजारों शिक्षकों का भविष्य बर्बाद हुआ और लाखों बच्चों के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया गया। पीएम ने टीएमसी पर अपनी गलतियां स्वीकार न करने और कोर्ट को दोषी ठहराने का भी आरोप लगाया।

PM Modi in Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने टीएमसी को 'निर्मम सरकार' करार देते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों और आम लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रही है। पीएम मोदी ने यहां मंच से कहा कि बंगाल की जनता कह रही है कि 'मची है चीख पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार।'

PM Modi in Bengal

पीएम मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

पीएम मोदी ने मुर्शिदाबाद और मालदा की घटनाओं का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार के समय में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। जनसभा के दौरान मंच से पीएम मोदी ने अलीपुरद्वार और कूचबिहार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इस परियोजना से 2.5 लाख से अधिक घरों में पाइपलाइन के जरिए सस्ती और सुरक्षित गैस आपूर्ति होगी। इससे न केवल सिलेंडर खरीदने की परेशानी खत्म होगी, बल्कि परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा भी मिलेगी। पीएम ने इसे सरकार की डोरस्टेप डिलीवरी का उदाहरण बताया।

End of Feed