Kisan Andolan 2024: कब तक जारी रहेगा किसान आंदोलन? केंद्र सरकार के साथ बातचीत से एक दिन पहले किसान नेता पंढ़ेर ने किया बड़ा ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2024, 12:40 PM IST

Kisan Andolan: सरवन सिंह पंढ़ेर ने कहा कि हमें कल होने वाली बैठक से बड़ी उम्मीदें हैं अगर सरकार नहीं मानती हे तो दिल्ली कूच का फैसला कल होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा।

Kisan Andolan: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी की मांग कर रहे किसान 13 फरवरी से आंदोलन कर रहे हैं। किसान राजधानी में कूच के लिए अलग-अगल सीमाओं पर संघर्ष कर रहे हैं। अपने आंदोलन के समर्थन में कल यानी शुक्रवार को किसानों की ओर से भारत बंद भी बुलाया गया था, जिसका मिला-जुला असर देखने को मिला था। किसानों और सरकार के बीच दो बार बातचीत भी हो चुकी है, हालांकि, वार्ता बेनतीजा रही। अब तीसरे दौर की वार्ता रविवार को होनी है।

Kisan Andolan

किसान आंदोलन सरवन सिंह पंढ़ेर

इससे पहले किसान नेता ओर आंदोलन को लीड कर रहे सरवन सिंह पंढ़ेर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र को एमएसपी को कानूनी गारंटी देने के लिए अध्यादेश लाना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें कल होने वाली बैठक से बड़ी उम्मीदें हैं अगर सरकार नहीं मानती हे तो दिल्ली कूच का फैसला कल होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। बता दें, गुरुवार को हुई बातचीत के बाद किसानों ने तीन दिन के लिए दिल्ली कूच को रोक दिया था।

End of Feed