Hindi Samachar 21 दिसंबर: भारत में बढ़ा कोरोना का खतरा, महंगाई के मुद्दे पर सोनिया गांधी ने केंद्र को घेरा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 21, 2022, 08:46 PM IST

Hindi Samachar 21 December: सोनिया गांधी ने आज के भाषण में मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार के द्वारा ऑल इज वेल के नारे के बावजूद अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं जो सीधे तौर पर करोड़ों लोगों को प्रभावित कर रहा है। TATA IPL 2023 Mini Auction Date, Time, Venue, Teams: आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए अब सभी टीमें कमर कस चुकी हैं, इस नीलामी का आयोजन कब और कहां होगा, अब तक कौन सी टीम में कितने खिलाड़ी कम हैं, किस टीम के पास कितने रुपये बचे हैं, आइए सब कुछ जानते हैं यहां।

Hindi Samachar 21 December: चीन में कोरोना के जिस वेरिएंट ने तबाही मचा रखी है, उसके तीन मामले भारत में भी आ गए हैं। यही कारण है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लेती दिख रही है और अपनी तैयारियों को और मजबूत करने में जुट गई है। इसे लेकर दिल्ली में एक मीटिंग भी हो चुकी है। साउथ अदाकारा साई पल्लवी (Sai Pallavi) जल्द ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की रामायण (Ramayana) में सीता का किरदार प्ले करती हुई नजर आएंगी। पढ़ें दिन भर की अहम खबरें

today news

पढ़ें आज की अहम खबरें

कोरोना के जिस वेरिएंट ने चीन में मचा रखी है तबाही, उसके 3 केस भारत में भी मिले

Omicron Subvariant BF.7: चीन में इस समय कोरोना ने तबाही मचा रखी है। इस तबाही के लिए ओमिक्रॉन सबवेरिएंट बीएफ.7 को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। भारत में भी इसके मामले सामने आ चुके हैं। ये मामले गुजरात और उड़ीसा में सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर

End of Feed