Hindi Samachar 10 दिसंबर: हिमाचल में सुक्खू होंगे नए CM, इशान-विराट के तूफान में उड़ा बांग्लादेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 08:29 PM IST

Hindi Samachar 10 December: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले गए तीसरे वनडे में इशान किशन ने दोहरा शतक बनाकर इतिहास रच दिया है। ईशान के साथ-साथ विराट कोहली ने भी इस मैच में शतक बनाया है। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध में अब कलस्टर बमों के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। अमेरिका यह बम अब यूक्रेन के देने जा रहा है।

Hindi Samachar 10 December: हिमाचल के लिए कांग्रेस ने सीएम के नाम की घोषणा कर दी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस ने हिमाचल का सीएम घोषित किया है। वहीं दिल्ली में एमसीडी के मेयर को लेकर हॉर्स ट्रेडिंग का मामला सामने आया है। इसे लेकर आप और बीजेपी दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए हैं। पढ़ें दिन भर की अहम खबरें

today news

आज की अहम खबरें

Sukhwinder Singh Sukhu: छात्र नेता से लेकर CM की कुर्सी तक, जानिए कौन हैं हिमाचल के नए CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

Sukhwinder Singh Sukhu: कांग्रेस ने हिमाचल के नए सीएम के नाम पर मुहर लगा दी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे। एक छात्र नेता से राजनीति की शुरूआत करने वाले सुक्खू इस समय पहले से ही सीएम की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे थे। उनके पास सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन था। पढ़ें पूरी खबर

अब दिल्ली में खरीदे जाने लगे पार्षद! AAP-BJP आमने सामने; दावा- 10 करोड़ में लग रही बोली

End of Feed