हिमंता ने बताया-राहुल गांधी कहां से चुनाव लड़ें तो भारी अंतर से जीतेंगे, BJP उन्हें हरा नहीं पाएगी

Himanta Biswa Sarma : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। अमेठी की जगह रायबरेली से नामांकन दाखिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उन पर निशाना साधा।

Himanta Biswa Sarma : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। अमेठी की जगह रायबरेली से नामांकन दाखिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उन पर निशाना साधा। राहुल पर हमला बोलने में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी देरी नहीं की। हिमंता ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय हैं। यदि वह पाकिस्तान में चुनाव लड़ें तो भाजपा उन्हें हरा नहीं पाएगी।

Himanta Biswa Sarma

हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

पाकिस्तान में हम राहुल को हरा नहीं पाएंगे-हिमंता

असम के सीएम ने कहा, 'राहुल गांधी पाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय हैं। पाकिस्तान में चुनाव हो रहा हो और राहुल वहां की किसी सीट से यदि चुनाव लड़ें तो वह भारी अंतर से जीतेंगे। पाकिस्तान में हम राहुल गांधी को हरा नहीं पाएंगे। वह पाकिस्तान में निश्चित रूप से चुनाव जीत जाएंगे। जो पाकिस्तान चाहता है वह भारत में कैसे हो सकता है? जो पाकिस्तान चाहता है भारत में उसका उल्टा होगा।'

End of Feed