Himachal Pradesh Cabinet: रविवार को होगा मंत्रीमंडल का गठन, CM सुक्खू ने सौंपी लिस्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 7, 2023, 10:48 PM IST

Himachal Pradesh Cabinet: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस आलाकमान और प्रियंका गांधी के साथ मंत्रियों को लेकर बैठक की है। मंत्री पद के लिए कांग्रेस के विधायकों में जबरदस्त लॉबिंग चल रही है। इसे लेकर गुटबाजी भी चरम पर है। सीएम सुक्खू के सामने गुटबाजी को शांत करना सबसे बड़ी चुनौती है।

Himachal Pradesh Cabinet: हिमाचल में कल यानि रविवार को मंत्रीमंडल का गठन होगा। राज्यपाल ने मंत्रियों के शपथ के लिए तैयारी के निर्देश दे दिए हैं। पीटीआई ने राजभवन के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

himachal cabinet

हिमाचल में कल हो सकता है मंत्रिमंडल का गठन (फोटो- फेसबुक)

समाचार एजेंसी पीटीआई ने राजभवन के सूत्रों के हवाले से बताया कि नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जनवरी को सुबह 10 बजे यहां राजभवन में होगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर शपथ दिलाने के बाद गोवा के लिए रवाना होंगे और 12 जनवरी को वापस आएंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इससे पहले दिन में कहा था कि उन्होंने अपने मंत्रालय में शामिल करने के लिए संभावितों की सूची कांग्रेस आलाकमान को मंजूरी के लिए सौंप दी है।

End of Feed