देश

दिल दहला देने वाला हादसा, सड़क पर डांस कर रहे बारातियों को बेकाबू कार ने रौंदा, 1 की मौत, 31 घायल [VIDEO]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 03:51 PM IST

हरिद्वार के बहादराबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क पर नाच रहे बारातियों को बेकाबू कार ने रौंदा दिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 31 बाराती घायल हो गए।

Image

हरिद्वार के बहादराबाद में हुआ भीषण हादसा

Photo : Times Now Digital

हरिद्वार के बहादराबाद में बड़ा हादसा हुआ है। सड़क पर नाच रहे बारातियों को बेकाबू कार ने रौंद दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बारातियों को रौंदते हुए कार आगे निकल गई। इस हादसे में एक मौत हो गई जबकि 31 बाराती घायल हो गए है। मौके पर मौजूद भीड़ ने कार ड्राइवर के साथ मारपीट की। गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया। कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

बारातियों को रौंदने का वीडियो एक बाराती ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। सब बाराती डांस कर रहे थे इनको नहीं पता था कि आग से एक कार आएगी और इनको रौंदते हुए आगे बढ़ जाएगी। ये तस्वीर दल दहला देने वाली है। सड़क पर बाराती नाच रहे हैं। उसी वक्त आगे से एक कार आती है और इस सभी को रौंदते हुए आगे चली जाती है। कार की स्पीड देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं इस कार की स्पीड कितनी रही होगी कि बारातियों को संभलने का भी मौका नहीं मिला।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article