खांसी की दवा से बच्चों की मौत पर एक्शन मोड में केंद्र सरकार, सभी राज्यों को निर्देश- दवा दुकानों की तुरंत जांच शुरू करें

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्यों और दवा कंपनियों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा ताकि इस तरह की घटनाएं फिर न हों। सरकार बच्चों की सुरक्षा और दवा की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं करेगी।

हाल ही में बच्चों की मौत से जुड़ी खांसी की दवाओं की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुन्या सलीला श्रीवास्तव ने दवा कंपनियों को Revised Schedule M के तहत कड़े मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी और खासकर बच्चों के लिए खांसी की दवाओं को सोच समझ कर इस्तेमाल पर जोर दिया।

End of Feed