Breaking News: हाथरस भगदड़ कांड के बाद पहली बार सामने आया 'बाबा सूरजपाल', बोला- 'हादसे से दुखी हूं'

Hathras stampede: हाथरस भगदड़ कांड के बाद भोले बाबा उर्फ सूरजपाल पहली बार सामने आया है। उसने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि सत्संग में जो भी उपद्रवी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Hathras stampede: हाथरस भगदड़ कांड के बाद भोले बाबा उर्फ सूरजपाल पहली बार मीडिया के सामने आया है। उसने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि सत्संग में जो भी उपद्रवी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। बाबा सूरजपाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई पर दिए बयान में कहा है कि शासन और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखने का समय है।

Hathras Stampede case baba Surajpal

हाथरस कांड के बाद सामने आया बाबा सूरजपाल

सूरजपाल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'हम दो जुलाई की घटना के बाद बहुत ही व्यथित हैं। प्रभु हमें इस दुख की घड़ी से उभरने की शक्ति दें। शासन एवं प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। हमें विश्वास है, जो भी उपद्रवकारी हैं वे बख्शे नहीं जाएंगे। हमने अपने वकील डॉ. एपी सिंह के माध्यम से दिवंगत लोगों और इलाजरत लोगों के साथ जीवनपर्यंत तन-मन-धन से खड़े रहने का आग्रह किया है। सभी इस जिम्मेदारी को निभा भी रहे हैं।'

End of Feed