देश

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग, 4 अक्टूबर को आयेंगे नतीजे

Haryana Assembly Election 2024 Date: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग शुक्रवार को बड़ी घोषणा हो गई है, यहां की 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव होगा।

Image

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव होगा

Haryana Assembly Election 2024 Voting Date : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा तथा मतगणना चार अक्टूबर को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को यह घोषणा की। कुमार द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना पांच सितंबर को जारी होगी तथा नामांकन 12 सितंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी।कुमार ने बताया कि मतदान एक चरण में एक अक्टूबर को होगा तथा चार अक्टूबर को मतगणना होगी, उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 95 लाख महिलाएं हैं।

हरियाणा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है

हरियाणा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसका कार्यकाल तीन नवंबर को पूरा हो रहा है।पिछले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में सीट साझेदारी को लेकर असहमति के बाद यह गठबंधन टूट गया था। बाद में भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन के दम पर अपनी सरकार बचा ली।

हरियाणा में 2019 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे

गौर हो कि हरियाणा में 2019 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे और बीजेपी ने सरकार बनाई थी हरियाणा में मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है, वहीं पहली बार वोट डालने वालों की तादाद भी बढ़ी है।

बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी

बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, जिसकी चुनाव में 10 सीटें आई थीं बीजेपी ने पिछला दो विधानसभा चुनाव जीता है हालांकि, लोकसभा चुनाव में उसे झटका लगा, जब कांग्रेस ने पांच सीटें जीत लीं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article